मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संगठन के नेता आशुतोष तिवारी ने आज दतिया पहुंचकर देवी पीतांबरा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश कर दिया। भाजपा नेता प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का कहना था की समय कम जरूर है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बहुत है हम उनको लेकर जनता में जा रहे हैं पार्टी का अपना नेटवर्क है जिसके आधार पर चुनावी मैनेजमेंट होगा। भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ काम में जुट गया है। भाजपा नेता प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।