फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: कव्वाली कार्यक्रम में दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Updated Mon, 02 Feb 2026 01:53 PM IST

कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आयोजित कव्वाली कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब यादव समाज के दो गुटों के बीच  विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का करीब 11 सेकेंड का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग कट्टे की बट से मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा

घटना के तुरंत बाद किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पक्ष की ओर से धीरेज यादव कोतवाली थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही वायरल वीडियो के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें