फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जागेश्वर धाम बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण की रफ्तार धीमी, पर्यटन मंत्री ने दिए काम में तेजी के निर्देश

Mon, 08 Dec 2025 01:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में बनाए जा रहे 100 करोड़ के कॉरिडोर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। उसमें तेजी लाने के निर्देश पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा दिए गए हैं। रविवार की शाम उन्होंने कॉरिडोर निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि धीमी गति से काम नहीं किया जाएगा। इस काम में तेजी लाई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भी मौजूदगी रही।

बता दें कि जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर को 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। यहां लंबे समय से कॉरिडोर निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे पूरा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 100 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की थी। पहले चरण में 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन काम की गति काफी सुस्त है। शिव भक्तों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी उनका कहना था कि निर्माण कार्य कितने दिन में और किस तरह होगा इसके संबंध में ना तो कहीं कोई बोर्ड लगा है और निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है।

कलेक्टर से भी उन्होंने मांग की थी कि कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएं। इसके बाद रविवार शाम पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के अलावा मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंचे। मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कारीडोर निर्माण की टाइमलाइन फिक्स कर दी है। अब यहां पर तेज गति से और समय सीमा में कार्य किया जाएगा। वर्तमान में अभी मंदिर के अलावा 84 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही अन्य निर्माण कार्य भी मंदिर के आसपास शुरू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं

बता दें जागेश्वर धाम बांदकपुर में कॉरिडोर का निर्माण विधानसभा चुनाव के समय प्रमुख मुद्दे में शामिल था। बांदकपुर दमोह विधानसभा के अंतर्गत आता है चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया ने भी आश्वासन दिया था कि यदि वह विधायक बनते हैं और भाजपा की सरकार आती है तो जल्दी यहां पर उज्जैन महाकाललोक की तरह कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उसके बाद जयंत मलैया विधायक बने और जबेरा विधायक सरकार में पर्यटन मंत्री बने और मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से कारीडोर निर्माण का भूमिपूजन किया, लेकिन 6 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी कॉरिडोर का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। श्रद्धालु भी इसी इंतजार में है कि जल्द ही कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो अब मंत्री के निर्देश मिलने के बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि काम में जल्द ही तेजी आएगी और आने वाले समय में कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें