फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पुलिस ड्यूटी प्वाइंट के सामने किराना दुकान में चोरी, जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर मिला चोरी का सामान

Fri, 10 Jan 2025 01:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दुकान के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि घंटाघर पर उनकी राजकुमार किराना के नाम से थोक दुकान संचालित है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर के ऊपरी हिस्से को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी का सामान जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चोरी का सामान किया गयाा जब्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर के नजदीक संचालित राजकुमार किराना दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि सामने ही पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट रहता है, जहां पूरे दिन कोई न कोई पुलिसकर्मी तैनात रहता है। लेकिन, मामले में नया मोड़ गुरुवार रात आया, जब चोरी का सामान जिला अस्पताल के डॉक्टर के घर के बाहर से बरामद किया गया। अब पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश करने के साथ ही डॉक्टर के मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुकान के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि घंटाघर पर उनकी राजकुमार किराना के नाम से थोक दुकान संचालित है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर के ऊपरी हिस्से को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में रखे काजू, किशमिश के पैकेट और लोशन की बोतलें लेकर चोर भागे हैं। करीब 30,000 रुपए के सामान की चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हैरानी की बात यह है कि घंटाघर के बिल्कुल नजदीक ही यह दुकान संचालित है। यहां पर रात के समय भी पुलिस पहरा देती है, इसके बाद भी अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर चोरी कर ली और पुलिस को खबर ही नहीं हुई।

चोरी की घटना में गुरुवार रात नया मोड़ आ गया, जब चोरी का माल जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह के घर के बाहर से बरामद किया गया। हालांकि, डॉक्टर की सूचना पर ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और उसके घर से माल बरामद कर लिया। प्रबंधक डॉ. सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे अस्पताल के गार्ड को यह सामान मिला था, जिसकी जानकारी उनके पास आई थी। इसलिए उन्होंने अपने निवास पर समान रखवा लिया था और अस्पताल में जानकारी ली कि क्या अपने यहां कोई चोरी हुई है। जब पता चला कि सामग्री जिला अस्पताल की नहीं है, तब रात में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, रोचक बात यह है कि सुबह पांच बजे जानकारी लगने के बाद रात 9 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों दी और चोरी का माल अपने सरकारी निवास पर क्यों रखवाया, इसकी जांच भी पुलिस करेगी।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि घंटाघर पर किराना दुकान में हुई चोरी के आरोपियों की खोजबीन वे कर रहे थे। रात में डॉक्टर ने किसी सामग्री के उनके आवास पर मिलने की जानकारी दी। मौके पर देखा तो वह किराना दुकान का चोरी का माल था। तत्काल दुकानदार को बुलाया गया और वह माल पहचान गया, जिसे सुपुर्द किया गया। यह बात महत्वपूर्ण है कि इतने घंटे बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना क्यों दी, सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई

 

चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें