फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कूप और तालाब निर्माण पर रोक के बावजूद डाले गए मजदूरों के फर्जी मस्टर, राशि का किया गया गबन

Sun, 29 Dec 2024 12:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलोन ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टर डालकर राशि आहरित करने का मामला सामने आया है। 15 जून से मिट्टी कूप और तालाब निर्माण कार्यों पर शासन द्वारा रोक के बावजूद 30 जून तक मजदूरों को कार्यरत दिखाया गया। मजदूरी सूची में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जो वास्तव में निजी व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
झलोन ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टर घोटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाॅक में आने वाली झलोन ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टर डालकर राशि आहरित करने का मामला सामने आया है। मिट्टी कूप और तालाबों के निर्माण पर 15 जून से रोक लग गई थी। उसके बावजूद सरपंच, सचिव ने मजदूरों के मस्टर डाल दिए। अब जनपद सीईओ जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि पंचायतों की शिकायत तो आती है, लेकिन जांच कभी नहीं होती। वहीं, अधिकारी भी उन जगहों पर जाने से करताने लगे हैं।

विज्ञापन


30 जून तक हुआ भुगतान
झलोन ग्राम पंचायत ऐसी पंचायत है, जहां भारी बारिश के दिनों में भी उन निर्माण कार्यों में मजदूरों ने कार्य किया है जिन पर शासन द्वारा रोक लगा दी गई थी। 15 जून से मिट्टी कुआं के कार्यों पर रोक लगा दी थी, लेकिन झलोन ग्राम पंचायत में 30 जून तक मजदूरों ने कुआ में कार्य किया। बड़ी बात यह है कि बड़े समाज के लोग यहां मजदूर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बने मजदूर
इसी तरह गोहची तालाब जीर्णोधार में 27 जून से 2 जुलाई तक जो मस्टर डाला गया है, उसमें राहुल जैन, मनोज कुमार, संतोष जैन, आकाश, सीमा बाई, सविता रानी, राजेंद्र, राजकुमार जोगी, संगीता हजारी, लखन यादव को रोजगार दिया गया है। सवाल ये है कि कूप और तालाब कार्य पर 15 जून के बाद रोक लग गई थी और बारिश होने के बाद यहां पानी भर गया था। फिर यहां लगे मजदूरों ने क्या कार्य किया होगा। गांव से जानकारी लेने और मजदूरों के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि जिन लोगों को मजदूर बनाया गया है वह खुद के निजी व्यापार करते हैं। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी का कहना है 15 जून से मिट्टी कूप के कार्य में मजदूरों पर रोक लग गई थी, फिर कैसे मस्टर डाले गए। मैं जानकारी लेता हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें