फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जनपद कार्यालय में रात के अंधेरे में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़ा, आरोपी बोले- हम तो खरीददार

Sun, 22 Dec 2024 03:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जनपद कार्यालय में शनिवार रात चोरी करने घुसे दो युवकों को कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से दिव्यांगों को मिलने वाली क्षतिग्रस्त ट्राई साइकिलें बरामद हुईं, जिन्हें वे बाइक पर बांधकर ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
पकड़े गए चोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेंदूखेड़ा जनपद कार्यालय में शनिवार रात चोरी करने आए दो युवकों को कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से दिव्यांगों के लिए रखी क्षतिग्रस्त ट्राई साइकिलें बरामद की गईं, जिन्हें वे बाइक पर बांधकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

घटना रात की है, जब जनपद कार्यालय के कर्मचारियों ने देखा कि छत पर रखी ट्राई साइकिलों को नीचे फेंका जा रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जनपद सीईओ मनीष बागरी ने भी तेंदूखेड़ा एसडीओपी को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे कबाड़ खरीदने का काम करते हैं और बीआरसी कार्यालय में पदस्थ विजय नामक व्यक्ति ने उन्हें बुलाया था। विजय ने ही छत पर रखी ट्राई साइकिलों को अपने साथियों के साथ नीचे फेंका और इन्हें खरीदने की बात कही। युवकों का दावा है कि वे चोरी नहीं कर रहे थे, बल्कि खरीदारी के लिए बुलाए गए थे।

जनपद कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार रात भी कुछ साइकिलें छत से फेंकी गई थीं। लेकिन उन्होंने समझा कि जनपद के कर्मचारी ही कबाड़ की साइकिलें शिफ्ट कर रहे होंगे। शनिवार की घटना के बाद मामला सामने आया।

जनपद सीईओ मनीष बागरी ने कहा कि कर्मचारियों से सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी विजय और उसके साथियों की तलाश जारी है।

पकड़े गए चोर

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें