फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: डूमर गांव के जैन मंदिर में चोरी, सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र और नकदी ले गए चोर

Tue, 07 Jan 2025 06:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

चोरों ने भगवान की एक प्रतिमा को खंडित भी कर दिया। घटना से जैन समाज में आक्रोश है। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। समाज ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम डूमर में स्थित सैकड़ो वर्ष प्राचीन नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने की मूर्ति के साथ चांदी के छत्र और दान पेटी चोरी कर ले गए और एक प्रतिमा को खंडित भी कर गए। घटना के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी लगने पर पुलिस को अवगत कराया। एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार रात चोरों ने मंदिर में रखी 200 ग्राम वजनी भगवान पारसनाथ की सोने की मूर्ति, दो किलो चांदी के छत्र और दान पेटी में रखे 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। इतना ही नहीं चोर पारसनाथ भगवान की मूर्ति भी खंडित कर गए हैं।

विज्ञापन


सुबह समाज के लोगों को जानकारी लगी और पुलिस को बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस से जल्दी से जल्दी अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

संजय जैन ने बताया अज्ञात चोरों सोने की मूर्ति चुराई और चांदी के क्षत्र व दान पेटी से नगदी चुरा ले गए। भगवान की एक प्रतिमा भी खंडित की गई है। इस घटना के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश है और जल्द ही आरोपियों को खोजने की मांग की है। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें