फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गश्त कर रहे कर्मचारी पर भालू का हमला; अंगुली चबाई, अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 Dec 2025 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के वीरांगना रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व की बीट बघनी आरएफ 308 परिक्षेत्र सिंगौरगढ़ में सोमवार सुबह करीब आठ बजे गश्ती के दौरान एक सुरक्षा श्रमिक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी ने चिल्लाना शुरू किया तो अन्य कर्मचारी भी पहुंचे। उन्होंने भालू को भगाया और घायल कर्मचारी को इलाज के लिए जबेरा अस्पताल लेकर पहुंचे। भालू ने कर्मचारी की अंगुली चबा ली है, जिसका डाक्टरों के द्वारा इलाज शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा श्रमिक भूरा सींग गौंड (50) अपने साथी वन रक्षक पुरुषोत्तम सिंह के साथ बाघ गणना के चलते सोमवार सुबह जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने सुरक्षा श्रमिक भूरा पर हमला कर दिया और उसका हाथ मुंह में दबा लिया। इससे बाएं हाथ की अंगुली का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। इसके बाद भी घायल कर्मचारी भालू से लड़ता रहा, तभी कर्मचारी की आवाज सुनकर अन्य लोग आए उन्होंने भालू को भगा दिया। तुरंत ही वन रक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने वनपाल हरलाल रैकवार को घटना की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और रेंजर, डीएफओ को घटना से अवगत कराने के बाद घायल कर्मचारी को इलाज के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- MP Vidhan Sabha Session Live: 'आलू से सोना' और 'प्याज से शैंपू' पर बहस, रामेश्वर शर्मा ने सदन से मांगी इजाजत

डॉ. सोहिफ अहमद खान ने घायल का इलाज शुरू किया, उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घायल कर्मचारी ने बताया सुबह गश्त के दौरान भालू ने उस पर हमला किया था जिसमें हांथ की अंगुली चबा ली है।

अधिक संख्या में हैं भालू
बता दें दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिंगौरगढ़ में काफी अधिक संख्या में भालू हैं। जिन्होंने पहले भी लोगों पर हमला किया है। दमोह डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कर्मचारी पर भालू द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है। सिंगौरगढ़ का जंगल दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चला गया है वहां के डीएफओ को जानकारी पहुंचा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें