फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दसवीं की छात्रा को बंधक बनाकर ऑटो चालक ने की हैवानियत, पड़ोसियों ने छुड़ाया, आरोपी फरार

Tue, 04 Nov 2025 10:18 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ रमजान खान नाम के युवक ने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पड़ोसियों को खबर मिली तो उन्होंने बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को खबर कर दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इस बात की जानकारी जब हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली तो सोमवार शाम वह कोतवाली थाने पहुंचे। उधर, पिता अपनी बेटी को लेकर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का आरोप है कि यह सीधे तौर पर लव जिहाद से जुड़ा मामला है। इसके पहले भी दमोह में लव जिहाद से जुड़े कई मामले आ चुके हैं।

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में शामिल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया यह सीधे तौर पर दैहिक शोषण और लव जिहाद का मामला है। एक आरोपी रमजान खान जो की ऑटो चालक है। उसने बालिका को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पड़ोसियों को जानकारी मिल गई और उन्होंने बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया नहीं तो आगे कोई भी घटना हो सकती थी।

ये भी पढ़ें- 22 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर की पत्नी गिरफ्तार, स्टॉक में की थी हेराफेरी

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि एक बालिका अपने पिता के साथ महिला अधिकारी के पास शिकायत लेकर आई थी। उसने बताया कि रात में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसे जबरन आरोपी अपने घर ले गया। बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है आरोपी की तलाश की जा रही है।

बता दें दमोह में लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हिंदू संगठन के सदस्यों द्वारा कई बार होटल में भी मुस्लिम समाज के लोगों को अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा है। कई बार तो ऐसे युवक का जुलूस भी निकाला गया इसके बाद भी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें