फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बंदरों ने पानी की टंकी को बनाया स्वीमिंग पूल, गर्मी से राहत पाने उछल-उछलकर नहाए, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Fri, 16 Jun 2023 05:38 PM IST

भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही वन्य जीव और पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हो चुके हैं। जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं तो वहीं वन्यजीव अपने तरीके से गर्मी से राहत पा रहे हैं। हाल ही में दो बंदरों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गर्मी से राहत पाने के लिए पानी की टंकी में उछल-उछलकर नहाते नजर आ रहे हैं।

दमोह में टंकी में नहाते इन बंदरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग बंदरों की अठखेलियां खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी कितनी तेज हो रही है, जिससे राहत पाने बंदर पेड़ों पर ना चढ़कर पानी का सहारा ले रहे हैं। एक बंदर पानी की टंकी के अंदर नहाता है, तो दूसरा उसके बाहर आने का इंतजार करता रहता है।  इसी तरह दूसरी टंकी में भी दो बंदर पानी के अंदर नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक बंदर भाग जाता है। दरअसल पानी की टंकी के ढक्कन खुले हैं और अंदर पानी भरा है, जिससे बंदरों ने पानी में मस्ती करना शुरू कर दिया। वीडियो किस जगह का है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन दमोह में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें