मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की दबंगई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नंदकुमार सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड एक टोलकर्मी के साथ मारपीट कर रहे हैं। ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।