फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh Weather News: भोपाल में लगातार दूसरे दिन शीतलहर, मध्य प्रदेश में ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार

Video Updated Sun, 30 Nov 2025 01:37 PM IST

मध्य प्रदेश में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बीती रात प्रदेश के 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान रहा, जबकि राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री तक गिर गया। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से लगातार शीतलहर का असर दिख रहा है। कई जिलों में सुबह कोहरे की चादर भी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी भोपाल में ठंडी हवाएं चलती रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हालात इसी तरह बने रहेंगे। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह से दोबारा कड़ाके की ठंड बढ़ेगी, जिसका असर जनवरी तक जारी रह सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें