फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: आबादी वाले इलाके में दिखा 25 किलो का अजगर, वन विभाग की मदद से घने जंगल में छोड़ा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 07:45 AM IST

छतरपुर जिले के घुवारा-भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब आबादी वाले इलाके में करीब 15 फीट लंबा और लगभग 25 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान को देखते रहे।

पढे़ं: तीन दिन राहत, फिर लौटेगी झमाझम बारिश, 14 जुलाई से नए सिस्टम का असर, अभी सिर्फ हल्की बारिश का दौर रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र अमर सिंह लोधी ने लोगों से अपील की कि यदि गांव या घर के आसपास कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें