राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी शराब के नशे में सोने से भरा बैग लेकर सड़क किनारे कार में ही सो गया। दूसरे दिन सुबह जब उसकी आंख खुली तो गाड़ी से करीब 3.40 करोड़ रुपये का तीन किलो 300 ग्राम सोना गायब हो चुका था। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशांं को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुराने अपराधी हैं। एक आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन तो दूसरे के खिलाफ आठ अपराध पंजीबद्ध हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल ने बताया कि न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वलर्स, रिसालदार कॉलोनी छोला मंदिर के संचालक राम बाबू राठौर छह अक्टूबर को दुकान के आभूषण को लेकर सागर जिले के बीना गए थे। वहां से लौटते समय रात में बारिश अधिक होने के कारण बिक्री नहीं हुई। कार से लौटते समय उन्होंने रात करीब 11 बजे भानपुर स्थित एक ढाबे पर खाना पीना खाकर कार में शराब पी और घर के लिए निकल पड़े। रास्ते मे चक्कर आने लगे तो बेस्ट प्राईस के सामने करोंद में अपनी कार को साइड में खड़ी करके ड्रायवर की सीट पर लेट गया। सात अक्टूबर को सुबह जब नींद खुली तो देखा कि कार से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग गायब हो चुका था...