फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: छठवीं के छात्रों के साथ स्कूल के शिक्षक ने गंदी हरकत, प्रिंसिपल ने आरोपी पर दर्ज कराया केस

Fri, 04 Apr 2025 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड जिले में एक शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्रों के साथ अश्लील हरकत कर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज का विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भिंड के रोन थाना अंतर्गत आने बाले विरखडी स्थित शासकीय आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विनोद सोनी द्वारा आधा दर्जन से अधिक छात्रों के साथ अश्लील हरकत (बेड टच) की गई। आए दिन होने वाले इस बेड टच से परेशान छात्रों ने अपने परिजनों और स्कूल प्रबंधन से शिकायत की।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज

स्कूल प्रबंधन ने तीन सदस्य कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नवोदय विद्यालय प्राचार्य बृजेश कुमार द्वारा रोन थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3)4,5,6,9,10 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपीय शिक्षक स्कूल फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें: आज से फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?

जांच शुरू होती ही हुआ फरार
रौन थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा के मुताबिक प्राचार्य ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि पन्ना जिले का रहने वाला विनोद सोनी स्कूल में संविदा टीचर है। करीब एक साल पहले वह स्कूल में कंप्यूटर साइंस पढ़ाने के लिए आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्कूल स्तर पर जांच शुरू होते ही वो फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें