फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: मोती मोहल्ला में हीटर रॉड फटने से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Tue, 16 Dec 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती मोहल्ला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रिक रॉड अचानक तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे मकान के अंदर आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में घर में रखा अधिकांश सामान उसकी चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय घर में रोजमर्रा के उपयोग का सामान, रजाई-गद्दे और अन्य घरेलू वस्तुएं रखी थीं। ब्लास्ट के बाद करीब 15 मिनट तक आग ने विकराल रूप धारण किए रखा, जिससे पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर का नजारा काफी भयावह था, जहां गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर अभद्रता और नशे में ड्यूटी का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

बताया जा रहा है कि यह मकान मोती मोहल्ला निवासी महेश सोनी का है। प्रारंभिक आकलन में आगजनी से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई। प्राथमिक जांच में इलेक्ट्रिक रॉड में शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें