फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहमंत्री के बयान के विरोध में बसपाइयों का प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​भिनगा में जुलूस निकालकर अपना विरोध जताते बसपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भिनगा में जुलूस निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा से पैदल मार्च निकाला। जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एसके राय को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए माफी मांगने, अपना बयान वापस लेने, पश्चाताप करने व अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें