क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को होने वाले हाई बोल्टेज मैच को लेकर फैंस का उत्साह और जोश चरम पर है। क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जम्मू में फैंस ने हवन पूजन कर जीत के लिए प्रार्थना की। कई जगह मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया, तो कहीं रुद्राभिषेक किया गया।