फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: शिक्षा बनेगी विकास का आधार, विधायक शौकत गनी ने शुरू की करोड़ों की परियोजना

शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ की लागत से तैयार की गई एक महत्वपूर्ण शिक्षा परियोजना का उद्घाटन विधायक ज़ैनापोरा शौकत हुसैन गनी ने किया। इस परियोजना का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और किसी भी समाज की प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें