शोपियां जिले के कुछ क्षेत्रों में सेब के बागानों को हुए नुकसान को लेकर बागवानों और एग्रोकेमिकल डीलरों के बीच चिंता और बहस बढ़ गई है। एग्रोकेमिकल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रभावित बागवानों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि बिना जांच के डीलरों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि संबंधित उत्पाद कृषि विभाग की आवश्यक परीक्षण प्रक्रिया के बाद ही पंजीकृत और अनुमोदित किया गया था, और बागवानी क्षेत्र में डीलरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अध्यक्ष के अनुसार, बागवानी एवं कृषि विभाग तथा SKUAST की टीमों ने प्रभावित बागों का निरीक्षण कर नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।