अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर गंदरबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शेख गयासुद्दीन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का तत्काल राज्य का दर्जा बहाल करने और अनुच्छेद 370 व 35A को वापस लागू करने की मांग की।