गांदरबल के अनुराग वर्मा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे गांदरबल की कानूनी व शैक्षणिक बिरादरी में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के संकल्प का परिणाम है, जिससे उन्हें देशभर की अदालतों में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करने की योग्यता मिलेगी।