फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: 2014 बाढ़ में बहा पुल अब होगा नया, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जैनपोरा के विधायक शौकत हुसैन गनी ने शनिवार को दारबाग गांव में 3.7 करोड़ की लागत से बनने वाले नए पुल का शिलान्यास किया। यह पुल 2014 की विनाशकारी बाढ़ में बह चुके पुराने पुल की जगह बनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और लंबे समय से लंबित इस परियोजना की शुरुआत पर खुशी जताई। पुल बनने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं और कई पर काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल परियोजना शुरू करने के लिए विधायक का आभार जताया और उम्मीद जताई कि यह काम तय समय में पूरा होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी तेजी से जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें