शोपियां के विधायक शबीर अहमद कुल्ले ने जिला समीक्षा बैठक के आयोजन, कथित बैकडोर भर्तियों और जामिया सिराज-उल-उलूम इमाम साहिब के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने भर्ती अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए कहा कि शोपियां के विकास, शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।