बांदीपोरा के कालूसा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक तहसील लाइब्रेरी का विधायक निजामुद्दीन भट ने शिलान्यास किया। यह पुस्तकालय छात्रों, शोधार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित होगा।