जम्मू-कश्मीर न्यायिक सेवा परीक्षा बेटियों ने परचम फहराया है। श्रीनगर की तस्नीम काऊस ने टॉप किया है। जबकि सफल प्रतिभागियों की सूची में पहले दस स्थानों पर बेटियों का कब्जा है। कुल 69 उम्मीदवारों का चयन अब चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हुआ है। इनमें नौशेरा की बेटी भावना केसर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने की प्ररेणा मिली।