जम्मू में दो दिवसीय जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को ग्रीन फील्ड स्टेडियम गांधीनगर जम्मू में शुरू हुई प्रतियोगिता में आज के समय के अर्जुन अपने निशानों को साध रहे हैं।