शोपियां के परवाना पब्लिक स्कूल में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी और आजाद कल्चरल सोसाइटी के सहयोग से हुसैनी मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों ने इमाम हुसैन (अ.स.) के त्याग, सत्य, न्याय और मानवता के संदेशों को याद करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और साहित्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया।