गांदरबल जिले के बतविना गांव, जिसे कश्मीर का तरबूज गांव और छोटा पंजाब कहा जाता है, में इस साल तरबूज की कटाई शुरू हो गई है। हालांकि लगातार बारिश के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है और किसानों को कम उत्पादन व आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कृषि पर निर्भर किसान अब बेहतर मौसम और उचित पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।