बांदीपोरा के सुमलार गांव के युवा उद्यमी अब्दुल बासित ने सरकारी सहायता से शुरू किए गए ट्राउट फार्मिंग व्यवसाय को सफल उद्यम में बदल दिया है। उन्होंने ट्राउट अचार और स्मोक्ड फिश जैसे वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार कर आय का नया स्रोत बनाया और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए।