हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शोपियां में मेगा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें डीसी शिशिर गुप्ता और एसएसपी मुश्ताक अहमद चौधरी समेत अधिकारी, पुलिसकर्मी और युवाओं ने हिस्सा लिया। डीपीएल शोपियां से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए वापस डीपीएल पहुंची, जहां लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का उत्साह देखने को मिला।