रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर 1900 किलोमीटर लंबी शौर्य विजय यात्रा का समापन किया और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा भारतीय सैनिकों के साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।