गांदरबल में जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट,सीबीएसई परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कथित बल प्रयोग की निंदा की। कांग्रेस ने परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।