शोपियां जिले की दूरदराज केलर तहसील में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और विकास संबंधी मुद्दे जिला प्रशासन के समक्ष रखे। उपायुक्त शिशिर गुप्ता ने शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और जनता को समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।