पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद बांदीपोरा की गुरेज घाटी में पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे पर्यटन उद्योग में सुधार की उम्मीद है। होटल, बाजार और स्थानीय कारोबार फिर से सक्रिय हो रहे हैं और पर्यटक कश्मीर की सुंदरता पर भरोसा जताते हुए बड़ी संख्या में लौट रहे हैं।