बांदीपोरा जिले के नाथपोरा स्थित नाला मधुमती से 31 वर्षीय शोकेत अहमद गुज्जर के लापता होने की सूचना के बाद सोमवार को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। शोकेत रविवार से लापता बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि नाला मधुमती में उनका पहचान पत्र मिला है, जिसके बाद इलाके में तलाश तेज कर दी गई।