पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जितेन्द्र जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में अब्दुलियां चौकी पर तैनात थे। आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई थी। जितेन्द्र बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे।