हमीरपुर के एक छोटे से गांव इंगूठा में शोभा नाम की महिला ने अपने जज्बे और हिम्मत से एक मिसाल कायम की है । शोभा के पति के गुजर जाने के बाद ससुराल का साथ नहीं मिला तो उसने खुद बेटे की जिम्मेदारी उठा ली और अपनी आजीविका चलाने के लिए एक एनजीओं की मदद से सिलाई सीखी। अब महिला कपड़े सिलकर पैसे कमाती है और उसी से अपने बेटे की परवरिश कर रही है।