18 जुलाई को बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों के नेता जुटे। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन की रूपरेखा तय हुई। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन, नीतिश कुमार, तेजस्वी यादव, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी समेत 26 दलों के कई बड़े नेता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद गठबंधन के नाम का एलान हो गया। यूपीए को खत्म करके अब गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है।