धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि, यह मुलाकात क्यों हुई, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन अभी हाल ही में समाप्त हुआ है और संगठन जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का एलान करेगा।
अभिजीत दीपके ने पंजाब के कथित पेपर लीक मामले पर भी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भी जल्द ही योजना साझा की जाएगी। वहीं, सरकार के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने बताया कि छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर चर्चा जारी है और उनकी मांग है कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।