बैंगलौर में महिलाओं से छेड़खानी मामलें मे सपा नेता अबु आजमी के विवादित बयान पर वुमेन एक्टीविस्ट ने अबू आजमी पर जमकर निशाना साधा। वुमन एक्टिविस्ट वृंदा करात ने कहा कि अबु आजमी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, वही डीसीडब्ल् की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने कहा कि जमी का बयान बेहद शर्मनाक है, नेताओं को महिला सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए।