हिमाचल प्रदेश के डॉ उमेश भारती ने एक नई खोज की है। जिसके बाद कुत्ते और बंदर के काटने पर मरीजों का इलाज और भी सस्ता हो जाएगा। डॉ भारती की खोज ‘‘रैबीज इम्युनोग्लोबिन” को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने विश्व स्तर पर मान्यता दे दी है। अब 30 से 35 हजार में होने वाला इलाज 350 से 400 रुपये में संभव हो पाएगा।