दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदली और कई जगह बारिश शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल ही आंधी के साथ बारिश के आसार जता दिए थे। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त के अलावा 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
वहीं, 23 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।