देश की राजधानी समेत कई राज्यों में अभी प्री मानसून बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 20 से 23 जून के बीच एंट्री हो सकती है. दिल्ली में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. यही नहीं दिल्ली में 25 जून तक बारिश रह सकती है. साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है.
प्री-मानसून की बारिश भिगो चुकी, अब बारी मानसून की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगो रहा मानसून शुक्रवार को आगरा में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 22 जून के बीच आगरा में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस बार पूर्व की जगह दक्षिण से आगरा में मानसून प्रवेश करने के आसार हैं।
देशभर में भीषण गर्मी के बाद लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से लेकर 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।