फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 27 Jul 2026 08:34 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौट आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के बहराइच, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, सीतापुर, हरदोई और बरेली समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए लोगों से बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें