फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: Delhi-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, हिमाचल में भी अलर्ट।

Sun, 05 Oct 2025 09:21 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दशहरे के दिन से ही मौसम करवट बदल रहा है है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को राजधानी दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज तेज बारिश व हवाओं के साथ आंधी की चेतावनी है. इस बारिश के साथ ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग की माने तो आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है. रुक-रुक कर वर्षा जारी रहेगी और कुछ जगहों पर गरज-चमक भी संभव है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे सुबह-शाम की ठंडक महसूस होगी. इससे पहले लगातार कई दिनों से दिल्ली में उमस और गर्मी बनी हुई थी.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश का अनुमान है. वाराणसी में ही 21 घंटे में 187 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिसने 125 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बलिया में रेलवे ट्रैक धंसने की वजह से ट्रेनें कुछ देर के लिए ठप रहीं. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी.अलग-अलग जिलों में बारिश का असर अलग तरह से दिखाई देगा कहीं हल्की बूंदाबांदी, कहीं मध्यम वर्षा, तो कहीं तेज हवाएं.IMD की तरफ से कहा गया है कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कासगंज, संभल, बदायूं में बारिश की संभावना जताई है.


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-NCR के साथ-साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के हिस्सों में भी आज बारिश हो सकती है.हिमाचल और उत्तराखंड में वादियों के कारण बादलों के जमने की अधिक संभावना है. मानसून की अवशिष्ट गतिविधि एवं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण ये मॉनसून सिस्टम आगे बढ़ रहा है.बिहार में पिछले दिनों लगातार बारिश और गरज-चमक के कारण भयंकर तबाही हुई है. लगभग 19 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मुज़फ्फरपुर, जहानाबाद, बेतिया, भोजपुर, वैशाली, नालंदा, गोपालगंज, मोतिहारी, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया के निवासी शामिल हैं. वज्रपात, मकान गिरने और पेड़ पलटने जैसी घटनाओं ने बुरा हाल किया. कई किसान फसलों को नुकसान, पशुओं को हानि आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है. पश्चिम बंगाल में मौसम की आंख मिचौली जारी है.मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.पश्चिम बंगाल में शनिवार को भी आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहा.  बीच कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  वाले दिनों में भी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है.

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें