फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए दिनभर की दस बड़ी खबरें एक नजर में

Thu, 19 Jul 2018 10:44 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

देखिए दिनभर की दस बड़ी खबरें एक नजर में

1
लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान शिवसेना करेगी सरकार का समर्थन... बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उद्धव ठाकरे को फोन के बाद शिवसेना ने लिया फैसला... शिवसेना शुक्रवार सवेरे संसदीय दल की बैठक के बाद करेगी औपचारिक ऐलान
शिवसेना करेगी मोदी सरकार का समर्थन
2
अविश्वास प्रस्ताव पर शत्रुध्न सिन्हा ने खोले पत्ते, बोले पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हिप का नहीं करेंगे उल्लंघन, बीजेपी के पक्ष में करेंगे वोट,  बीते चार सालों से अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे हैं शत्रुध्न 
बीजेपी का समर्थन करेंगे ‘शॉटगन’
3
मॉब लिंचिंग पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में दिया बयान, राजनाथ बोले मॉब लिंचिंग रोकने के लिए केन्द्र सरकार की कोशिश भी जारी है लेकिन हिंसा रोकना राज्य का जिम्मेदारी है... केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है. फेक न्यूज पर रोक की भी कोशिश की जा रही है.
मॉब लिंचिंग पर गृहमंत्री का बयान

4
मॉब लिंचिंग पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान के खिलाफ कांग्रेस के सांसदों ने पहले प्रदर्शन किया और फिर लोकसभा से किया वॉक आउट... शशि थरूर ने किया राजनाथ पर पलटवार, बोले गृहमंत्री का बयान किसी भी तरह से संतोषजनक नहीं... 
विपक्ष का लोकसभा से वॉक आउट
5
बीजेपी के खिलाफ अकसर बयान देने वाले इटावा से सांसद अशोक दोहरे करेंगे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान करेंगे सरकार का समर्थन, दोहरे बोले मैं नाराज नहीं हूं. पीएम मोदी हमारे मुखिया हैं. मैंने स्वयं उनसे मिल कर उन्हें पत्र दिया था।
सरकार का साथ देंगे अशोक दोहरे
6
बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री फुले भी करेंगे सरकार का समर्थन, अकसर दलितों के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ बयान देती हैं सावित्री फुले, मीडिया से बातचीत में सावित्री बोलीं मैं अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ दूंगी वोट दूंगी... मेरे मुद्दे अपनी जगह पर हैं, लेकिन पार्टी ने मुझे टिकट दिया. मैं बीजेपी की सांसद हूं...
सावित्री करेंगी सरकार का समर्थन
7
एयरसेल मैक्सिस केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ CBI ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, पूरक चार्जशीट में CBI ने चिदंबरम का जिक्र आरोपी के रूप में किया... इस मामले में पूर्व वित्तमंत्री के पुत्र कार्ति चिदंबरम पहले से ही आरोपी हैं...पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले में 31 जुलाई को लेगी संज्ञान...
CBI ने दाखिल की पूरक चार्जशीट
8
RBI जल्दी ही जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, नए नोट पर होंगे गवर्नर उर्जित पटेल के दस्खत, नोट के पीछे है 'रानी की वाव' की तस्वीर है... एमएम गुणा 142एमएम साइज के इस नोट का रंग है लैवेंडर 
जारी होगा 100 रुपये का नया नोट
9
संसद भवन के बाहर अविश्वास प्रस्ताव पर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर भड़के समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव, आपत्तिजनक शब्द का किया इस्तेमाल, समाजवादी पार्टी के बौद्धिक चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं रामगोपाल, लंबे समय से कर रहे हैं राज्यसभा में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व 
आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल
10
बिहार के दरभंगा जिले में 65 साल के मौलाना पर आठ साल की बच्ची के दुष्कर्म का आरोप, नाजुक हालत में पुलिस ने बच्ची को कराया अस्पताल में भर्ती, आरोपी मौलाना गिरफ्तार
मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें