भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने प्रेस कांफ्रेस की। प्रेस कांफ्रेस के दौरान सरफराज ने माना की विराट कोहली को आउट करने के लिए पाकिस्तान ने अलग से रणनीती बनाई है। वहीं विराट ने मैच से पहले प्रेशर के सवाल पर कहा कि टीम सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रही है, और मैच के दौरान अपना बेस्ट देना चाहती है।