खूंखार तेंदुए के आतंक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है। इस वीडियो में तेंदुआ एक महिला पर हमला करने के बाद खाली पड़े घर में दुबका दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ को देखकर अपने डर को छिपाने के लिए तेंदुआ तेज दहाड़ लगा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया।