फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Yadav Married Harshika: डीपी यादव के दोषी बेटे विकास यादव ने हर्षिका से की शादी

Sat, 06 Sep 2025 09:08 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव ने हर्षिका यादव से शादी की। नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे विकास यादव मां की सेवा करने के लिए पैरोल पर बाहर आए थे। शुक्रवार को विकास ने हर्षिका यादव से शादी कर ली। उनकी शादी काफी सुर्खियों में है। 50 साल के विकास यादव ने 28 साल की हर्षिका यादव से गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर आर्य समाज के विधिविधान से शादी की है। विकास और हर्षिका की शादी साधारण और परिवार के लोगों के बीच संपन्न हुई।   

पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के भतीजे सत्येंद्र यादव ने बताया कि विकास यादव और हर्षिका की सगाई जुलाई महीने में हुई थी। विकास यादव को 24 अप्रैल को अपनी माता पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा की लिए पेरोल मिला था। उनकी माता उमलेश देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और यशोदा अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उनका रीढ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ है। मां के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी देखभाल के उद्देश्य से विकास ने शादी करने का निर्णय लिया।  

हर्षिका यादव फिरोजाबाद जिले के इटोली गांव के रहने वाले शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उदयराज सिंह की बेटी हैं। पहले यह शादी कासगंज जिला के न्योली शुगर मिल पर होनी तय की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पेरोल की अवधि में विकास गृह जनपद छोड़कर नहीं जा सकते। ऐसे में पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के राजनगर स्थित निवास पर शादी सम्पन्न कराई गई। 

हर्षिका यादव शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से स्नातक कर एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं। हर्षिका के पिता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार से संबंध रखते हैं। वो मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। मुलायम सिंह यादव का परिवार शिकोहाबाद के इसी गांव का रहने वाला था, बाद में वो हर्षिका के पिता के परिवार को अपनी जमीन सौंपकर सैफई चले गए थे। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें